पीएम मोदी के मंत्रिमंडल के लिए राजस्थान के इन सांसदों के नाम पर हुई चर्चा

INC News
0

दिल्ली।

आज पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी अपने साथ अपने मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलवाएंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह आज शाम को राष्ट्रपति भवन में रखा गया हैं। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा और कौन नहीं होगा? इस बार राजस्थान से भी कई सांसदों के मंत्री बनने की चर्चा हो रही हैं, क्योंकि लगातार दूसरी बार राजस्थान में भाजपा को 25 की 25 सीट मिली हैं, ऐसे में राजस्थान से मंत्री बनाना जरूरी हैं।

बुधवार को पीएम मोदी और अमित शाह ने कई घण्टो तक मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की थी। यह चर्चा लगभग 3 घण्टे में पूरी हुई। इस बार भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है, लेकिन भाजपा अपने सहयोगी दलों को भी मंत्री पद देगी। वहीं हर राज्य से भी मंत्री बनाने जरूरी हैं, तो जातिगत आधार पर भी मंत्री बनाने आवश्यक हैं। इस बारे में पीएम मोदी और अमित शाह ने काफी चर्चा की हैं, लेकिन अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। न ही किसी सांसद को अभी फोन करके बताया गया हैं कि आप मंत्री बनने वाले हो?

राजस्थान से इन सांसदों के नामों पर हुई चर्चा- सूत्र

राजस्थान में इस बार भाजपा को मिली लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत के बाद यहाँ से ज्यादा मंत्री बनने की सम्भावना हैं। मोदी और शाह ने राजस्थान के सांसदों के नाम पर चर्चा की हैं। 2014 में भाजपा अकेली थी, लेकिन इस चुनाव में रालोपा से भी हनुमान बेनीवाल को सहयोगी बनाया गया था। इसलिए अपने सहयोग दल रालोपा के सांसद हनुमान बेनीवाल के नाम पर भी चर्चा हुई हैं, वही पुराने मंत्री जोधपुर सांसद और राज्य कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सूचना प्रसारण मंत्री और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य वित्त मंत्री और बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल के नाम पर चर्चा की गई हैं।

इस बार राजस्थान से एक महिला मंत्री बनाये जाने की चर्चा हो रही हैं। राजस्थान की दौसा सीट से सांसद जसकौर मीणा के नाम पर भी काफी चर्चा है, क्योंकि मीणा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री पद पर रह चुकी हैं। वही जसकौर मीणा एसटी समुदाय से भी आती हैं, इसलिए उनको भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default