राजस्थान में यह नेता बन सकते है मोदी सरकार में केंद्रीय और राज्य मंत्री, जाने कौन हैं इसमें शामिल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा को इस बार भी 25 की 25 सीट मिली हैं। लगातार दूसरी बार पूरी की पूरी सीट मिलना बहुत बड़ी बात हैं। ऐसे में इस बार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री भी राजस्थान से ज्यादा चुने जाएंगे। राजस्थान में बहुत से प्रत्याशीयों ने अच्छे मतों से जीत प्राप्त की हैं। अब हम कुछ नेताओं के नाम पर चर्चा करते हैं, जो मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है।

1.गजेंद्र सिंह शेखावत

शेखावत ने जोधपुर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया हैं। भाजपा में शेखावत की छवि साफ मानी जाती हैं। पिछली मोदी सरकार में शेखावत राज्य कृषि मंत्री पद पर थे, उन्होंने अपना विभाग अच्छी तरह से सम्भाला था। इस बार भी शेखावत को फिर से मंत्री बनाया जा सकता हैं।

2. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से ओलम्पियन कृष्णा पूनियां को हराया हैं। कर्नल राज्यवर्धन सिंह को भाजपा में काफी युवा नेता माना जाता है और उनका बैकग्राउंड भी सेना से आता हैं। पिछली मोदी सरकार में राज्यवर्धन सिंह राज्य खेल मंत्री थे। इस बार भी उनका नाम मंत्री पद में सबसे आगे चल रहा हैं।

3. अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से चौथी बार सासंद बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को कड़ी शिकस्त दी हैं। अर्जुन मेघवाल मोदी सरकार में वित्त और कम्पनी मामलात राज्य मंत्री थे, इस बार की सरकार में भी अर्जुन मेघवाल को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं।

4. हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल रालोपा के सयोंजक हैं, उनके साथ भाजपा ने राजस्थान में गठबंधन किया है। बेनीवाल ने लोकसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा के लिए काफी प्रचार भी किया था। बेनीवाल जाट राजनीति में काफी कारगर नेता माने जाते है। हालांकि भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार हैं, तो हो सकता हैं भाजपा गठबंधन ने से मंत्री न बनाये, लेकिन जाट वोटर को साधने के लिए भाजपा बेनीवाल कोई राज्य मंत्री का पद दे सकती हैं। भविष्य में जाट बाहुल्य प्रदेश हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव है।

5. जसकौर मीणा

जसकौर मीणा ने दौसा लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की हैं। भाजपा को इस सीट के लिए टिकट देने में काफी मुश्किल झेलनी पड़ी थी। हालांकि बाद में जसकौर मीणा को ही टिकट देना पड़ा। जसकौर मीणा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इस बार भी मीणा समुदाय को साधने के लिए जसकौर मीणा को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default