दिल्ली।
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के इस तरह परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी उदास हैं। वहीं कई लोगों ने यह कयास भी लगाए है कि अब राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस्तीफा देने को तैयार हो गए है। राहुल गांधी ने यूपीए चेयरमैन सोनियां गांधी को इस्तीफा देने की पेशकश भी की।
लेकिन बताया जा रहा हैं कि सोनिया गांधी राहुल गांधी के इस्तीफे में सहमति नहीं जता रही हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी भी इस्तीफे को लेकर अड़े हुए है। आज दिल्ली में कांग्रेस में CWC की मीटिंग बुलाई हैं, इस मीटिंग में सभी राज्यों से बड़े-बड़े नेता इस बैठक में आयेंगे। चुनावों में मिली कड़ी हार पर भी इसी मीटिंग में चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना इस्तीफ़ा दे सकते है। इस मिटिंग पर आज देश की निगाहें होगी कि आखिर राहुल गांधी कल इस्तीफा देंगे या नहीं देंगें।

Tnxx for comment