नागौर, राजस्थान।
नागौर लोकसभा सीट पर रालोपा के हनुमान बेनीवाल बड़ी जीत दर्ज की हैं। इस सीट पर एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को 1,81,260 मतों से हराया। इस सीट पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन मिर्धा को इस चुनाव में कड़ी हार मिली। ज्योति मिर्धा ने अपनी हार पर कल भी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन आज मिर्धा ने अपनी हार पर एक और प्रतिक्रिया दी हैं।
घर मे छुपे जयचंदो ने पीठ में खंजर मारे हैं- मिर्धा
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने अभी कुछ देर पहले एक बड़ा बयान दिया हैं। मिर्धा ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कायर नहीं है यारों हम ,ना युद्ध कोई हम हारे है, घर में छुपे जयचंदो ने पीठ पे खंजर मारे है।
इस पोस्ट को उनके पारिवारिक नेताओं और जिले के नेताओ से जोड़कर देखा जा सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद उनके परिवार के नेता और जिले के कई नेता उनके खिलाफ बगावत करने में लगे हुए थे। यहाँ तक नेताओ का एक गुट दिल्ली जाकर मिर्धा को टिकट देने पर विरोध करने भी गया था। इस नेताओ में उनके चाचा और पूर्व डेगाना विधायक रिछपाल मिर्धा भी थे। हालांकि टिकट मिलने के बाद यह सभी नेता मिर्धा के साथ थे।
मिर्धा को नागौर लोकसभा की सभी 8 विधानसभा सीटों पर हार मिली हैं, इसलिए मिर्धा को ऐसा लग रहा हैं कि जो बगावत करने वाले नेता थे, वो उनके साथ दिखावटी तौर पर ही थे, लेकिन पूरे तन और मन से वो नेता साथ मे नहीं थे।

Tnxx for comment