जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से अब टिड्डी दल ने कहर मचा दिया हैं। टिड्डी दल पाकिस्तान के रास्ते से आकर जैसलमेर के कई इलाकों में आ चुका हैं। टिड्डी दल आने वाले समय मे जोधपुर और बीकानेर में भी आ सकता हैं। टिड्डी दल की वजह से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई हैं। टिड्डी निरोधक दस्ता और प्रतिरोधक दस्ता टीम मिलकर इसको रोकने के तमाम उपाय कर रही हैं। जैसलमेर के कई इलाकों में टिड्डी निरोधक टीम ने स्प्रे भी करवाया हैं।
नागौर सांसद बेनीवाल ने जताई चिंता, गहलोत और शेखावत का किया ध्यानाकर्षण
राजस्थान के जैसलमेर में आये टिड्डी दल के कारण नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने चिंता जताई हैं। बेनीवाल ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगो को जल्द संज्ञान लेना चाहिए, ताकि इस समस्या को यही रोका जाए। बेनीवाल ट्वीट करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य कृषि मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को टैग किया, ताकि इस मामले में वो कोई संज्ञान ले सके।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मामले में चिंता जताई हैं, गहलोत ने कहा कि लगातार अधिकारियों को निर्द5दिए जा रहे है। टिड्डी राजस्थान में हर बार पाकिस्तान के रास्ते आता हैं और इस बार भी आया हैं, लेकिन उसको वहीं रोक दिया जाएगा।


Tnxx for comment