राजेन्द्र राठौड़ के खास चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण को इसलिए किया गिरफ्तार, यह था कारण

INC News
0

जयपुर, राजस्थान 

राजस्थान में भाजपा के कदावर नेता राजेन्द्र राठौड़ के खास नेता और चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण को कल जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद लोगों को एकदम से झटका लगा कि ऐसे पुलिस जिला प्रमुख हरलाल सहारण को गिरफ्तार कैसे कर सकती हैं? लेकिन हरलाल सहारण को गिरफ्तार करने के पीछे एक बड़ा कारण हैं, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया हैं।

इस कारण हरलाल सहारण गिरफ्तार हुए

दरअसल हरलाल सहारण ने पंचायत समिति के चुनावों में जो 10 वीं की अंकतालिका लगाई, वो फर्जी थी। इस मामले में एक सरपंच ने उनके खिलाफ मुकदमा लगाया, लेकिन भाजपा की सत्ता के चलते और राजेन्द्र राठौड़ के खासमखास होने की वजह से हरलाल सहारण पर कोई एक्शन नहीं हुआ। लेकिन सता पलटने ले बाद हरलाल सहारण को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

उत्तराखंड से फर्जी बनी हुई थी अंकतालिका

सरकार ने पंचायत समिति चुनावों के लिए शिक्षा की योग्यता लागू की थी। इसलिए पंचायत समिति के चुनाव के दौरान हरलाल सहारण ने उत्तराखंड शिक्षा परिषद से बनी 10 वीं क्लास की अंक तालिका लगाई। इस अंकतालिका की जांच पर उत्तरखण्ड शिक्षा परिषद ने बताया कि यह यहाँ से जारी नहीं की गई हैं। इसके बाद यह मार्कशीट फर्जी निकली। इस कारण हरलाल सहारण को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default