बाड़मेर, राजस्थान।
आज राजस्थान प्रदेश की 13 सीटों पर शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज आखिरी दिन में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। भाजपा ने राजस्थान में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारक अभिनेता सनी देओल को भेजा हैं। अभिनेता सनी देओल ने राजस्थान के बाड़मेर और अजमेर में रोड़ शो किया हैं। सनी देओल ने पहले अजमेर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में रोड़ शो किया।
बाड़मेर में तपती धूप में भी लोग सनी देओल के लिए रोड़ शो में खड़े रहे
राजस्थान में अभी कड़ी धूप पड़ रही हैं और बाड़मेर जैसे शुष्क इलाके में तो तापमान 50 डीग्री के पास पहुंच गया हैं। लेकिन लोग सनी देओल के देखने के लिए इस तपती धूप में भी नहीं रुके। अभिनेता सनी देओल बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन रोड़ शो कर रहे है। इस रोड़ में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के साथ बाड़मेर से सिटिंग सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी मौजूद रहे थे।
हजारो की संख्या में लोग सनी देओल के रोड़ शो में शामिल हुए। शामिल हुए लोगों ने इस रोड़ शो में खूब नारेबाजी की। लोगों ने मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद, कैलाश चौधरी जिंदाबाद और सनी देओल के नारे लगाए। हम आपको बता दे कि बाड़मेर लोकसभा सीट पर एक दिन बाद यानी 29 अप्रेल को लोकसभा चुनाव होने जा रहे है।

Tnxx for comment