कुचामन में राजपूत समाज की मीटिंग, एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को करेंगें समर्थन

INC News
0

कुचामन, नागौर।

राजस्थान प्रदेश की आज आधी सीटो पर चुनाव प्रचार थम जाएगा, वहीँ कुछ सीटो पर अभी प्रचार चलेगा, जिन पर मतदान 6 मई को हैं। नागौर लोकसभा सीट पर भी मतदान 6 मई को हैं। नागौर में भाजपा का कोई उमीदवार नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने गठबंधन किया और सयुंक्त उमीदवार के रूप में रालोपा के हनुमान बेनीवाल को उतारा हैं। ऐसे में आज कुचामन में राजपूत समाज ने अपनी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग की अध्यक्षता राजेंद्र राठौड़ में की हैं।

हनुमान बेनीवाल को समर्थन करने का फैंसला

इस मीटिंग में राजपूत के सभी नेताओं ने भाग लिया। परबतसर से पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया भी इस मीटिंग में शामिल रहे। इस मीटिंग में राजपूत समाज ने लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चाकी और इन लोकसभा चुनावों में एनडीए के उमीदवार हनुमान बेनीवाल को समर्थन देने पर फैंसला हुआ। 

राजपूत समाज राजस्थान में बीजेपी का परम्परगत वोटर रहा हैं, ऐसे में बीजेपी के उमीदवार नहीं उतारने के कारण राजपूत में संयम बना हुआ था कि वोट किसे देंगे। इसलिए राजपूत समाज ने कुचामन में आज मीटिंग करके एक राय करके फैंसला लिया और फैंसले में बेनीवाल को समर्थन देने की बात बनी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default