नागौर: एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल पर मुकदमा दर्ज, प्रशासनिक अधिकारी ने करवाया मुकदमा

INC News
0

मकराना, नागौर।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में दिन रात प्रचार चल रहा हैं। राजस्थान की 13 सीटों पर आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। प्रचार में नेताओ को प्रशासन से अनुमति लेकर ही चुनावी सभा करनी होती हैं। ठीक ऐसा ही मामला नागौर जिले के मकराना से आया हैं। मकराना के बोरावड़ में एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है, इस मुकदमे में कहा गया हैं कि एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने बिना अनुमति के चुनावी सभा की।

यह शिकायत तहसीलदार ने दर्ज करवाई हैं। तहसीलदार का कहना हैं कि हनुमान बेनीवाल ने 25 अप्रेल की रात में 11 बजे के बाद बोरावड़ में चुनावी सभा की और रात में लाउडस्पीकर उपयोग में लिया। यह चुनावी सभा हनुमान बेनीवाल ने बिना किसी के अनुमति के की थी, जिसके कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

बेनीवाल ने मुकदमे को लेकर कहा ऐसा

वही नागौर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल का कहना हैं कि रात में चुनावी सभा नहीं करना, कौनसे कानून में लिखा है, यह कांग्रेस की साजिश हैं और मुझे रोका जा रहा हैं, लेकिन मैं ऐसे ही सभाएं करता रहूंगा, मैं नहीं रुकने वाला।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default