नागौर, राजस्थान।
राजस्थान की हॉट सीट बनी नागौर से भाजपा और रालोपा के सयुंक्त प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल आज जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगें। इस सभा के भाजपा और रालोपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगें। इन सभाओं का आयोजन लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के लिए हो रहा हैं। बेनीवाल सुबह 10 बजे लाडनूं पहुंचकर फिर डीडवाना, नावां, परबतसर और फिर मकराना का दौरा करेंगें।
नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसके लिए एक विज्ञप्ति भी जारी की, जिसमें भाजपा के सभी संगठनों को इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहने का आह्वान किया हैं। आगामी 18 अप्रेल को एनडीए के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल नामांकन भी करेंगें, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में बेनीवाल ने नागौर में बड़ा रोड़ शो किया था, जिसमें उन्होंने अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र को कवर किया था। यह रोड़ शो लगभ 300 किलोमीटर लम्बा था, बस रोड़ शो को पूरे होने में करीब 14 घण्टे का समय भी लगा था। बेनीवाल के सामने कांग्रेस ने अपनी पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा हैं।


Tnxx for comment