निमोद, डीडवाना।
कल पूरे देश मे रामनवमी का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, उसके बाद इस दिन को हिन्दू धर्म मे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान राम की झांकी भी निकाली जाती हैं। नागौर जिले के डीडवाना तहसील के निमोद कस्बे में हर वर्ष भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाती हैं। उसी तर्ज पर कल शनिवार को रामनवमी पर एक बार निमोद कस्बे में उसी तरह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस शोभायात्रा के लिए निमोद ग्रामवासियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह रैली सुबह 10 बजे निमोद गांव स्थित रघुनाथ जी के मंदिर से निकलेगी, उसके बाद पूरे गांव से होकर यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में युवा अपने वाहनों के साथ इस रैली में भाग लेंगें, हाथों में भगवा रंग ध्वज लिए युवा अपने वाहनों से इस रैली की शोभा बढ़ाऐंगे। इस रैली में युवाओं से सफेद कुर्ता और पजामा पहनकर आने का निवेदन किया गया हैं, साथ ही माथे पर भगवा रंग की पगड़ी पहनकर आने का भी निवेदन किया जा रहा हैं।
इस मौके पर पूरे गांव में भगवान राम की और ॐ लिखी हुई पताकाएँ लगाई जा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले गांव में इस रैली को लेकर भारी तनाव पैदा हो गया था, जिसमें एक विशेष समुदाय के युवाओं ने माहौल खराब किया था। इस मामले ले बाद हिन्दू समाज के युवाओं ने एकता दिखाते हुए इस साल की रैली को ऐतिहासिक बनाने ला फैंसला लिया है, जिसमें आस-पास के गांवों से भी लोगों को आमंत्रित किया गया हैं।



Tnxx for comment