बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने गुजरात मे की जनसभाएं, प्रवासियों से मांगा समर्थन

INC News
0

गुजरात।

बाड़मेर-जैसलमेर से भाजपा प्रत्याशी और बायतु से पूर्व विधायक कैलाश चौधरी ने गुरुवार को गुजरात के सभी बड़े क्षेत्रों में जाकर दौरा किया। गुजरात मे सभी बाड़मेर-जैसलमेर के प्रवासियों से कैलाश चौधरी ने मिलकर वोट और समर्थन मांगा। प्रवासियों ने कैलाश चौधरी खूब जोर शोर से स्वागत भी किया। बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र के कई परिवार गुजरात मे रहते हैं, जहाँ पर उनका निजी व्यवसाय हैं। इसलिए ही कैलाश चौधरी ने गुजरात मे भी अपना चुनावी दौरा किया हैं।

कैलाश चौधरी ने गुरुवार सुबह गुजरात के वापी से शुरुआत की थी, जहाँ चौधरी का प्रवासियों ने स्वागत किया।।उसके बाद कैलाश चौधरी ने उपस्थित जनसभा को सम्बोधित किया। सभी प्रवासियों से लोकतंत्र के पर्व आम चुनाव में वोट देने की अपील भी की, साथ ही कहा कि आपका वोट आपके क्षेत्र के विकास में बहुत योगदान रखता हैं। इसके अलावा कैलाश चौधरी ने अहमदाबाद, भरूच, सूरत, नवसारी, मेहसाणा और उंझा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default