नागौर: कांग्रेस की बड़ी साजिश का खुलासा, कांग्रेस प्रत्याशी रहे सवाई सिंह चौधरी के बेटे के खिलाफ FIR

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के खिलाफ दो दिन पहले एक जोधपुर के शख्स हनुमान बेनीवाल ने भी नामांकन दाखिल किया हैं। इस मामले को शुरुआती दौर में हनुमान बेनीवाल के खिलाफ एक साजिश बताई गई थी, क्योंकि इसमें दो नाम के प्रत्याशी एक ही जगह से थे। हस समय रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल ने इसे कांग्रेस की साजिश ही बताया था। अब इस घटना में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल जोधपुर निवासी बिरमाराम जाट ने आज जोधपुर के देचू थाने में एक नामजद FIR दर्ज हुई हैं। बिरमाराम जाट डमी उमीदवार हनुमान बेनीवाल का भाई हैं। बिरमाराम जाट ने बताया कि मेरे भाई हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस नेता राधेश्याम सांगवा और कांग्रेस प्रत्याशी रहे सवाई सिंह चौधरी के बेटे सिद्धार्थ सिंह अपहरण किया, उसके बाद उसको नागौर ले जाकर जबरदस्तती नामांकन दाखिल करवाया। अभी तक मेरा भाई घर नहीं पहुंचा हैं। उसको किसी गुप्त स्थान पर रखा हैं।

इज़ तरह कांग्रेस की साजिश हो सकती हैं-


रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को पहले भी कांग्रेस की चाल बताया था। अब  इस घटना में कांग्रेस के नेता ही फंसे हैं। आरोपी सिद्धार्थ सिंह के पिता सवाई सिंह चौधरी में खींवसर से हनुमान बेनीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, वो कांग्रेस प्रत्याशी थे, इसलिए ज्योति मिर्धा ने उनको काफी प्रचार भी किया था। अब नागौर से ज्योति मिर्धा खुद कांग्रेस प्रत्याशी हैं। ऐसे में इस घटना में कांग्रेस की साजिश दिखाई दे रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default