सीकर: बसपा विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के बिगड़े बोल, कहा- आरोपियों की बहन बेटियों को उठा लायेंगे

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

सीकर के नागवा गांव की दुल्हन के अपहरण का मामला थमने का नाम भी ले रहा हैं, क्योंकि अभी तक पुलिस दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी और दुल्हन राजस्थान प्रदेश से बाहर चले गए है। वहीं आज राजपूत समाज ने भी सीकर में अपने आंदोलन को आक्रामक रूप दे दिया हैं, सुबह 11 बजे सीकर में राजपूत समाज के युवा काफी संख्या में जुटेंगे। राजपूत समाज ने प्रशासन को चेतावनी भी दी। वही आज दिनभर सीकर में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई हैं।

विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के बिगड़े बोल, दिया भड़काऊ भाषण

सीकर में आंदोलन कर रहे बसपा विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने शुक्रवार को एक भड़काऊ भाषण दिया हैं, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही हैं। दरअसल गुढ़ा ने कहा हैं कि "अगर पुलिस हमारी बहन को ढूढने में नाकाम रही, तो हम आरोपियों की बहन-बेटी को उठा लाएंगे।" इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिस पर।लोगों ने कमेंट करके कहा कि ऐसे विधायक हैं, जो दो समाजों में लड़ाई करवाना चाहते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default