बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर आज मतदान हो रहा हैं। अभी तक 40% मतदान राजस्थान में हो चुका हैं। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी हैं। बाड़मेर लोकसभा सीट के लिए भी आज मतदान हो रहा हैं। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से एक निंदनीय घटना सामने आ रही हैं। दरअसल यहाँ एक पोलिंग बूथ पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एजेंट पर हमला बोल दिया हैं।
हमला करने पर एजेंट बुरी तरह घायल हो गया हैं, साथ में बताया जा रहा हैं स्कूल के प्रिंसिपल को भी पीटा गया हैं। यह मामला बाड़मेर लोकसभा के चौहटन विधानसभा के गांव अरटा के पोलिंग बूथ का हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि यह मानवेन्द्र सिंह के समर्थक है और इन्होंने ही एजेंट के साथ मारपीट की हैं। बताया जा रहा हैं कि मारपीट करने वाले कांग्रेस को वोट करने की अपील कर रहे थे, ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। हालांकि इस मामले में अभी सटीक जानकारी नहीं हैं कि हमलावर किस पक्ष के थे।


Tnxx for comment