जोधपुर: अपने बेटे को जिताने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत घूम रहे हैं एक-एक वार्ड में

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में काफी तेज चुनाव प्रचार चल रहा है। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत एक ही दिन में दर्जनों रैलियां कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर में अपने बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के लिए तीसरी बार रैली करने गए है। हर दूसरे-तीसरे दिन मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर जाकर अपने बेटे के लिए वोट मांग रहे है। गहलोत का कहना हैं कि जोधपुर में विकास की डोर वैभव लाएगा।

एक मुख्यमंत्री को घूमना पड़ रहा हैं एक-एक वार्ड

मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर में बड़ी सभाओं के अलावा अब एक-एक वार्ड में जाकर अपने बेटे के लिए वोट माँगेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत आज भी जोधपुर में चुनावी सभाएं कर रहे है। इसके अलावा शनिवार को गहलोत जोधपुर के अधिंकाश वार्डो में जाकर अपने बेटे के लिए प्रचार करेंगे। गहलोत के इस प्रचार पर रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने तंज भी कसा है, बेनीवाल ने कहा हैं कि एक मुख्यमंत्री होकर अपने बेटे के लिए गहलोत को एक-एक वार्ड में घूमना पड़ रहा हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default