बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में आज रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रवाद की हुंकार भरी। बेनीवाल ने बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा की। यह सभाएं बाड़मेर के बायतु और चौहटन में थी। इन रैलियों में बेनीवाल ने राष्ट्रहित के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। बेनीवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर भी कटाक्ष किये।
मेरा टायर ट्यूबलैस, पंचर नहीं होगा- बेनीवाल
बेनीवाल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर बाड़मेर से कांग्रेस जीत गई तो पाकिस्तान में पटाखें फोड़े जाएंगे।
बेनीवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि गहलोत अपने बेटे को जिताने के लिए जोधपुर की गली-गली में घूम रहा हैं, जब से मैंने जोधपुर में रैली की हैं, तब से गहलोत की नींद उड़ी हुई हैं।

Tnxx for comment