Video- जोधपुर में मेरी स्ट्राइक के बाद गहलोत की नींद उड़ गई- बेनीवाल, बाड़मेर से बेनीवाल ने भरी हुंकार

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों के प्रचार में रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल आज भाजपा के लिए बाड़मेर प्रचार करने गए। रालोपा नेता बेनीवाल भाजपा के भेजे गए हेलीकॉप्टर के जरिये नागौर से बाड़मेर पहुंचे। बेनीवाल ने बाड़मेर के बायतु और चौहटन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में चुनावी सभाएं की। बेनीवाल की सभा मे लोग हजारों की संख्या में पहुंचे। बेनीवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर कई निशाने साधे।


जोधपुर दौरे के बाद गहलोत की नींद उड़ गई - बेनीवाल

रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने सभा को।सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने 2 दिन पहले जोधपुर में स्ट्राइक की थी, यह स्ट्राइक उसी तरह थी, जैसे मोदीजी ने पाकिस्तान पर की थी। इस स्ट्राइक के बाद गहलोत की नींद उड़ी हुई हैं। गहलोत में धृतराष्ट्र की तरह पुत्र मोह आ गया हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर के एक-एक वार्ड में घूम रहे है।

बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमारे साथ गठबंधन किया हैं और मैं भाजपा को राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दिलवा दूंगा। बेनीवाल ने यह भी कहा कि अगर राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और रालोपा का गठबंधन हो जाता तो आज राजस्थान में भाजपा की सरकार होती।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default