बाड़मेर से बसपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस पंकज चौधरी का नामांकन पर्चा हुआ ख़ारिज

INC News
0
पूर्व आईपीएस पंकज चौधरी

बाड़मेर, राजस्थान।

बाड़मेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस और बीजेपी के सामने ताल ठोक रहे बसपा प्रत्याशी और बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी का नामांकन पर्चा खारिज हो गया हैं। यह नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज किया हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना हैं कि पंकज चौधरी ने नामाकंन पर्चे के साथ 'भारत निर्वाचन आयोग' का सर्टिफिकेट नहीं लगाया हैं, इसलिए पंकज चौधरी का नामांकन रदद् कर दिया गया हैं।

हम आपको बता दे कि पूर्व आईपीएस पंकज चौधरी ने हाल ही में 8 अप्रेल को अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर जमा करवाया था। पंकज चौधरी का कहना हैं कि "मैं 1अप्रेल को निर्वाचन आयोग के सामने पेश हुए था और सर्टिफिकेट की मांग की थी, तब कहा गया था कि आपका सर्टिफिकेट जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दिया जाएगा।" लेकिन 10 अप्रेल तक वो सर्टिफिकेट बाड़मेर तक नहीं पहुंचा हैं। इसमें मेरी क्या गलती हैं?"।

पंकज चौधरी ने बताया राजनीतिक साजिश

पंकज चौधरी ने कहा कि "यह एक राजनीतिक साजिश हैं, जो भाजपा और कांग्रेस की हैं, क्योंकि इस सीट पर मैंने भाजपा और कांग्रेस के नाक में दम किया हैं। इसके अलावा पंकज चौधरी ने इस सम्बंध में जोधपुर हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग उस व्यक्ति का सर्टिफिकेट रोक सकता हैं, जो देशद्रोह के मामले में बर्खास्त हो, लेकिन मैं एक पारिवारिक मामले में बर्खास्त हूँ, और वो।मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन भी हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default