परबतसर, नागौर।
नागौर जिले की परबतसर विधानसभा से युवा विधायक रामनिवास गावड़िया ने परबतसर में 'विधायक सेवा केंद्र' की शुरुआत की हैं। इस सेवा केंद्र में हर महीने की 21 तारीख को विधायक जनसुनवाई करेंगें। इस सेवा केंद्र में 21 तारीख को कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या अपने विधायक को बता सकता हैं। विधायक सेवा केंद्र के साथ ही नागौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के परबतसर में चुनावी कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।
विधायक सेवा केंद्र और चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के समय पर खुद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा मौजूद रही। मिर्धा के अलावा लाडनू विधायक मुकेश भाकर और कांग्रेस के अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। हम आपको बता दे कि विधायक रामनिवास गावड़िया राजस्थान विधानसभा के सबसे कम उम्र के विधायक हैं। रामनिवास गावड़िया छात्र राजनीति से विधानसभा तक पहुंचे है। उन्होंने राजनीति में आने से पहले सरकारी नौकरी भी छोड़ी हैं।



Tnxx for comment