पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की सम्पति 2.5 गुना बढ़ी, झालावाड़ से बीजेपी प्रत्याशी हैं दुष्यंत सिंह

INC News
0

झालावाड़, राजस्थान।

राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर पहले चरण को लेकर सभी उमीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं। उमीदवारों ने अपने नामांकन में अपनी सम्पति, अपने घर, वाहन के साथ अपनी निजी जानकारियां दी हैं। इस बार राजस्थान में प्रथम चरण की 13 सीटों में सबसे अमीर उमीदवार अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुंझनुवाला हैं। वहीँ दूसरे नम्बर पर राजसमंद सीट बीजेपी प्रत्याशी दिया कुमारी हैं।

वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की सम्पत्ति में 2.5 गुना बढ़ोतरी

वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और झालवाड़ से बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह की सम्पत्ति में काफी बढ़ोतरी देखी गई हैं। दुष्यन्त सिंह 2014 में भी इसी सीट से लोकसभा सांसद बने थे, एक बार फिर भाजपा ने उनको टिकट दिया हैं। 2014 में दुष्यंत सिंह की कुल सम्पति 3 करोड़ 11 लाख रुपये थी। अब 2019 में भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह की सम्पति 11 करोड़ 53 लाख रुपए हो गई हैं। ऐसे में दुष्यंत सिंह की कुल सम्पति में दोगुने से भी ज्यादा व्रद्धि हुई हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default