मेड़ता: बीजेपी प्रत्याशी दिया कुमारी का मेड़ता दौरा, साथ मे रालोपा विधायक इंदिरा देवी बावरी जुटी प्रचार में

INC News
0

मेड़ता, नागौर।

मीरा नगरी के नाम से मशहूर मेड़ता नागौर जिले की विधानसभा हैं, लेकिन लोकसभा चुनावों में मेड़ता विधानसभा को राजसमंद लोकसभा सीट में शामिल किया गया हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर आज राजसमंद से बीजेपी प्रत्याशी दिया कुमारी मेड़ता विधानसभा के दौरे पर रही। मेड़ता आगमन पर मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी ने दिया कुमारी का स्वागत किया। मेड़ता में बीजेपी प्रत्याशी दिया कुमारी ने चुनाव कार्यालय का भी उद्धघाटन किया। उसके बाद दिया कुमारी के साथ इंदिरा देवी बावरी भी लोकसभा चुनावों को लेकर आज दिनभर मेड़ता में सभाएं कर रहे है।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मेड़ता से बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीत दर्ज की हैं। भाजपा और रालोपा के गठबंधन के बाद रालोपा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को समर्थन दिया हैं। मेड़ता से रालोपा विधायक इंदिरा देवी बावरी ने रालोपा कार्यकर्ताओं से दिया कुमारी को वोट और समर्थन देने की बात कही हैं। मेड़ता जाट बाहुल्य क्षेत्र हैं और यहाँ रालोपा नेता बेनीवाल की अच्छी पकड़ हैं। ऐसे में भाजपा और रालोपा कार्यकर्ता मिलकर मेड़ता में दिया कुमारी का प्रचार कर रहे है।

इस दौरान आज सुबह से दिया कुमारी ने मेड़ता, मेड़ता सिटी, डांगावास, रियांबड़ी, सेन्सडा सहित दर्जनों गांवों में जाकर चुनावी सभाएं की हैं। दिया कुमारी के साथ मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी और पूर्व मेड़ता विधायक सुखराम नेतड़िया मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default