निमोद में निकाली गई विशाल भगवा वाहन रैली, 5000 से ज्यादा लोग हुए शामिल

INC News
0

निमोद, डीडवाना।

नागौर जिले के डीडवाना तहसील के निमोद कस्बे में आज रामनवमी पर एक विशाल भगवा वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में आस-पास के गांवों सहित करीब 5000 लोगों ने भाग लिया। यह रैली निमोद गांव के रघुनाथ मन्दिर से शुरू हुई थी, जो पूरे गांव से होकर निकली। इस रैली में डीजे की धुन पर नाचते हुए युवा, हाथों में भगवा रंग के झंडे लिए हुए सबसे ज्यादा आकर्षक लग रहे थे। रैली शांतिपूर्ण निकले इसके लिए पुलिसकर्मियों ने भी अपना जाब्ता तैनात कर रखा था। रैली में काफी संख्या में वाहन शामिल हुए, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या में मोटरसाइकिल थी।

इस रैली में सबसे खास बात देखने वाली 'युवाओ की पोशाक' थी। युवा सफेद कुर्ते और पजामे में, माथे पर भगवा रंग का साफा बान्धे हुए थे। युवा हाथों में भगवा रंग के झंडे लिए हुए थे। युवाओं की यह जोड़ी इस रैली की सबसे खास बात थी। इस रैली समस्त हिन्दू धर्म के संगठनों ने भाग लिया। रैली की पूरी तैयारी गांव के युवाओं ने ग्रामवासियों की मदद से की थी। कुचामन और डीडवाना जैसे बड़े शहरों से भी लोगों का जमावड़ा आज निमोद की इस विशेष रैली में भाग लेने पहुंचा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default