जोधपुर: जाट नेता दिव्या मदरेणा कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के साथ कदम से कदम मिलाकर कर रही हैं प्रचार

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में चुनाव प्रचार जोरों-शोरों पर हो रहा हैं। राजस्थान में चुनाव चौथे और पांचवे चरण में होगा। अभी राजस्थान में स्थानीय नेता ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केंद्र से अभी कोई बड़े नेता राजस्थान में चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट हर दिन बड़ी रैलियां कर रहे हैं, तो भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। इस बार राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों की ही बेटे लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। इसलिए दोनों नेताओं के लिए अपने बेटों को भी चुनाव जिताना जरूरी हैं।

जोधपुर में वैभव गहलोत के प्रचार में कांग्रेस जुटी

उधर जोधपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पहली बार चुनाव लड़ रहे है। पहली बार वैभव गहलोत को कांग्रेस ने अपना लोकसभा उमीदवार बनाया हैं। वैभव गहलोत के नामांकन रैली में कांग्रेस ने अपनी पूरी फ़ौज जोधपुर में लगा दी थी। उस दिन मुख्यमंत्री गहलोत, उपमुख्यमंत्री पायलट, रामेश्वर डूडी, अविनाश पांडे, महेंद्र चौधरी, लालचन्द कटारिया, दिव्या मदरेणा सहित अनेकों नेताओं ने वैभव की रैली में भाग लिया था। अब वैभव गहलोत खुद जोधपुर के गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे है।

जाट नेता दिव्या मदरेणा गहलोत के लिए कर रही हैं जोधपुर में प्रचार

ओसियां से विधायक दिव्या मदरेणा वैभव गहलोत के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रचार कर रही हैं। जोधपुर क्षेत्र में जाट और बिश्नोई समाज के खासे वोट हैं। इसलिए दिव्या मदरेणा वैभव गहलोत के साथ लगातार चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। पिछले 3-4 दिनों से दिव्या मदरेणा सुबह से शाम तक वैभव गहलोत के साथ रहकर चुनावी सभाएं कर रही हैं। मदरेणा के अलावा गहलोत के खास और राजस्थान सरकार के उपसचेतक नावां से विधायक महेंद्र चौधरी भी वैभव गहलोत के लिए प्रचार कर रहे है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default