राजस्थान में मतदान के वक्त मतदाताओं ने यू लिए कांग्रेस के मजे, किये वीडियो वायरल

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

राजस्थान की 13 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ है। बाकी सीटों पर मतदान अगले चरण में होगा। राजस्थान में लगभग 63 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान इस बार EVM के साथ VVPT भी लगे हुए थे, जिसमें आप देख सकते हैं कि मेरा वोट किसको गया हैं? लेकिन कुछ लोगों ने VVPT और EVM की video मतदान करते समय बना ली और उन वीडियो में मतदाताओं ने कांग्रेस का कुछ इस तरह मजाक उड़ाया, जिसे देख आपको भी हंसी आजायेगी। 

1. पहला वीडियो
पहला वीडियो जोधपुर लोकसभा क्षेत्र का हैं। इस वीडियो में मतदाता वोट देते समय वीडियो बना रहा था और वीडियो में मतदाता ने पहले अपनी अंगुली कांग्रेस के वैभव गहलोत के सामने लगाई, फिर मतदाता ने ठेंगा दिखाया और वोट बीजेपी को दिया। मतदाता ने वोट को विविपेट में भी दिखाया, यह वोट गजेन्द्र सिंह शेखावत को गया था। यह वीडियो सुबह से सोशल मीडिया और काफी वायरल हुआ है, लोग इसको काफी संख्या में शेयर भी कर रहे है।

2. दूसरा वीडियो
दूसरा वीडियो राजसमंद लोकसभा क्षेत्र का हैं। यह वीडियो पहले वीडियो को देखकर ही बनाया गया हैं। इस वीडियो में भी पहले मतदाता ने अपनी अंगुली कांग्रेस के निशान के सामने लगाई, फिर ठेंगा दिखाते हुए बीजेपी को वोट दिया। इस मतदाता ने विविपेट को दिखाया, जिसमें वोट भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी को जाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। इस वीडियो को भी काफी संख्या में शेयर किया गया था और फिर यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default