रालोपा को नागौर में झटका, रालोपा के इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

पूरे देश में लोकसभा चुनावों का माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच कई नेताओं के बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं, तो कई नेता दल-बदल करने में लगे हुए है। ऐसा ही मामला राजस्थान की चर्चित सीट बनी नागौर लोकसभा में देखने मिल रहा हैं। इस सीट पर भाजपा और रालोपा ने गठबंधन किया हैं। लेकिन अब रालोपा को इस सीट पर के बड़ा झटका लगा है। दरअसल रालोपा नेता और विधानसभा चुनाव में रालोपा से प्रत्याशी रहे शमशेर खोखर ने रालोपा का दामन छोड़ दिया हैं और कांग्रेस के साथ अपना हाथ मिला लिया है।

शमशेर खोखर रालोपा के बनने से पहले कांग्रेस में ही थे। यही नहीं उनको कांग्रेस में बड़ा पद भी मिला हुआ था। शमशेर खोखर कांग्रेस में खेल कूद प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ रालोपा का दामन थामा था, लेकिन अब शमशेर खोखर ने वापस कांग्रेस का दामन थाम लिया। खोखर नागौर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ले साथ प्रचार कर रहे है। खोखर ने कहा कि यह मेरी घर वापसी हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default