सेंट्रल बैंक जोधपुर अध्यक्ष लीला मदरेणा जोधपुर के गांवों में जाकर दे रही हैं किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र, लगातार तीन दिन से चल रहा हैं कार्यक्रम

INC News
0
जोधपुर, राजस्थान। राजस्थान सरकार किसानों की कर्जमाफी के प्रमाण पत्र अब किसानों के हाथों में दे रही हैं। यह प्रकिया पिछली 7 फरवरी से चल रही हैं, इसके तहत राजस्थान सरकार राजस्थान में 24 लाख किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र देगी। इसी कड़ी में जोधपुर जिले में पिछले 3-4 दिनों से कांग्रेस नेता और केंद्रीय बैंक जोधपुर की अध्यक्ष लीला मदरेणा गांव गांव जाकर किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण-पत्र दे रही हैं।


पिछले दिनों में सेंट्रल बैंक अध्यक्ष लीला मदरेणा ने ओसियां विधानसभा, लूणी विधानसभा औऱ लोहावट विधानसभा में भी किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे थे। आज भी ओसियां के गांव तिवरी और गांव उम्मेदनगर में किसानों की कर्जमाफी के लिए लीला मदरेणा आने वाली हैं। अपनी मां के साथ ओसियां विधायक मदरेणा भी किसानों की इस कर्जमाफी में भाग ले रही हैं।


पिछले 3 दिनों में विधायक दिव्या मदरेणा और लीला मदरेणा ने सैंकड़ो किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दे दिए हैं। हम आपको बता दे कि राजस्थान सरकार इस कर्जमाफी के तहत सहकारी बैंकों का कर्ज माफ लर रही हैं, इस कर्जमाफी की अधिकतम राशि 2 लाख रुपए तक की हैं। सहकारी बैंकों के अलावा दूसरी बैंकों का भी कर्ज माफ़ राजस्थान सरकार कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default