खींवसर में टेंट जलाने वाले कर सकते हैं बड़ा खुलासा, टेंट जलाने के पीछे कोई बड़ा हाथ हो सकता हैं?

INC News
0
खींवसर, नागौर। गत 7 फरवरी को खींवसर में छात्रसंघ कार्यालय के उद्धघाटन के लिए लगे टेंट को जला दिया गया, कल सोमवार को पुलिस ने टेंट जलाने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि विधायक हनुमान बेनिवाल आने थे। यह टेंट रात में जला दिया गया था। पुलिस के द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष रामचन्द्र ताड़ा के सहयोगी ही बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही हैं, क्योंकि इसमें किसी बड़े व्यक्ति का भी हाथ हो सकता हैं।


इसलिए हो सकता हैं किसी बड़े व्यक्ति का हाथ

दरअसल रामचंद्र ताड़ा ने छात्रसंघ चुनाव कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई NSUI से चुनाव लड़ा था और ताड़ा चुनाव भी जीत गया था। अब छात्रसंघ कार्यालय के उद्धघाटन में ताड़ा ने कांग्रेसी नेताओं को न बुलाकर रालोपा सयोंजक विधायक बेनीवाल को बुलाया था।

पकड़े गए आरोपियों ने अभी यही बताया हैं कि रामचंद्र ताड़ा ने प्रोग्राम में हमारा नाम नहीं लिखवाया और न हमें बुलाया। इसलिय हमने टेंट जला दिया। लेकिन यह भी हो सकता हैं कि तीनों आरोपियों ने किसी के कहने पर टेंट जलाया हो। अभी पुलिस इसी मामले तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default