जोधपुर, राजस्थान। भारत में गरीबी एक ऐसी बीमारी हैं, जिसका कोई इलाज नहीं हैं और यह गरीबी उस समय और ज्यादा हावी हो जाती हैं, जब घर चलाने वाला ही चारपाई पकड़ ले। ठीक ऐसा ही मामला हमारे सामने आया हैं। हम आपको जोधपुर की लोहावट विधानसभा के बापिणी कस्बे के गांव बेदु कल्ला ले चलते हैं। यहाँ के माधो सिंह अपने परिवार का लालन पालन एक प्राइवेट कंपनी में काम करके कर रहे थे।
लेकिन इस गरीब के साथ-साथ किस्मत ने भी साथ छोड़ दिया और माधो सिंह के शरीर के ऊँपर कम्पनी में कुछ पाइप गिर गए, जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। अब घर का अकेला मुखिया माधो सिंह चारपाई पर आ गया, परिवार में सिर्फ माधो सिंह ही था, जो अपनी बूढ़ी मां, पत्नी और बच्चों के लिए रोटी पानी का जुगाड़ करता था। अब माधो सिंह की भी हालत ऐसी हो गई कि वो भी अपने परिवार की तरह हो गया, अब उसको भी लालन पालन की जरुरत आन पड़ी।
माधो सिंह के परिवार और गांव के लोगों ने सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से गुजारिश की, लेकिन गरीब की सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया। माधो सिंह का इलाज जोधपुर के राम हॉस्पिटल में करवाया गया, लेकिन माधो सिंह खड़े नहीं हो पाए। अब गरीबी के कारण माधो सिंह 4 साल से चारपाई पर ही पड़े हैं, पति की इस हालत में छोड़कर पत्नी भी कही नहीं जा सकती हैं। बूढ़ी मां अपनी इस वृद्धावस्था की उम्र में कुछ नहीं कर सकती, जबकि बच्चे छोटे हैं। इस प्रकार परिवार में कोई नहीं हैं, जो परिवार का लालन पालन कर सकें।
गांव के युवाओं ने माधो सिंह की सहायता के लिए सोशल मीडिया के जरिये उनकी सहायता करने के ठानी हैं। उनके अकाउंट नम्बर के साथ मैसेज भेजकर सामाजिक कार्यकर्ता और भामाशाहों से सहायता की मांग की जा रही हैं। कुछ हद तक लोग मदद भी कर रहे हैं। अब तक 25000 रुपए की रकम इक्कठा की जा चुकी हैं। यह रकम इसलिए इकठ्ठा की जा रही हैं, ताकि माधो सिंह का इलाज गुजरात के अहमदाबाद में करवाया जा सके और एक परिवार को फिर से जीवनदान दिया जाए। अगर आप भी इस मुहिम से जुड़कर उनकी सहायता करना चाहते हैं, तो हमने उनके अकाउंट नंबर नीचे दिए हैं। आप आगे आकर एक परिवार को जीवनदान दे सकते हैं।
खाता संख्या- 681101500837( माधो सिंह)
बैंक का नाम -ICICI बैंक
IFSC CODE- ICIC006811
यह ख़बर हमें बापिणी के बेदु कल्ला गांव के निवासी राम सिंह भाटी ने दी थी। आप भी इस तरह की किसी गरीब, किसान और असहाय पीड़ित व्यक्ति की ख़बर हम तक पहुंचा सकते हैं, हम इसे प्रकाशित करके आगे तक ले जाने का प्रयास करेंगें।

Tnxx for comment