अगर 2 दिन में सरकार ने मूंग की खरीद शुरू नहीं की, तो हमें भी पटरी पर बैठना पड़ेगा- विधायक बेनीवाल

INC News
0
जोधपुर, राजस्थान।  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कल देर रात जोधपुर जिले की ओसियां विधानसभा में 'एक शाम तेजाजी के नाम' कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम को तेजवीर सेना ने आयोजित किया था। विधायक बेनीवाल इस कार्यक्रम में नहीं आना चाहते थे, लेकिन युवाओं की जिद के चलते उन्होंने आधी रात में कार्यक्रम में शिरकत की।


विधायक बेनीवाल ने कहा कि सरकार ने मूंग खरीद को अभी शुरू नही किया हैं, उसके चलते किसान सस्ते भाव मे अपनी फसल बेचने को मजबूर है। वहीं बेनीवाल ने कहा कि अगर अब सरकार 2 दिन में मूंग की सरकारी खरीद फिर से चालू नहीं करती हैं, तो हम भी पटरी पर बैठेंगें। बेनीवाल ने कहा कि मैं मूंग की सरकारी खरीद फिर से शुरू करवाकर रहूंगा। विधायक बेनीवाल ने कहा कि मंडियों में किसानों को टोकन तो दे दिए गए थे, लेकिन मूंग की खरीद अभी तक नहीं  की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default