रालोपा नेता और मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी ने किया ऐसा काम, अब मिलेगा किसानों को इस परेशानी से छुटकारा

INC News
0
मेड़ता, नागौर। नागौर जिले की मेड़ता विधानसभा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की विधायक इंदिरा देवी बावरी ने अपने
विधानसभा क्षेत्र के गांव भैंसड़ा कला खुर्द में किसानों को एक बड़ी समस्या से निजात दिलाई हैं। विधायक ने गौशाला के लिए विधायक कोटे से 5 लाख की राशि आवंटित की हैं। यह गौशाला गांव भैंसड़ा कला खुर्द में स्थित हैं। विधायक इंदिरा देवी बावरी ने रजत गौशाला समिति को यह राशि सौंपी। अब इस राशि के जरिये गौशाला के लिए चाहरदीवारी बनाई जाएगी। इस गौशाला का निर्माण ग्राम पंचायत बडायली द्वारा करवाया जाएगा।

किसानों को इस तरह मिलेगी बड़ी निजात


दरअसल खेतिहर किसानों को आवारा पशुओं के कारण बड़ी परेशानी होती हैं। जब खेतों में।फसल खड़ी होती हैं, तो यह खुले पशु रात में खेतों में घुस जाते हैं, जिसके कारण किसानों की फसल चौपट हो।जाती हैं। इसके लिए किसान रात भर अपने खेतों में पहरा देते रहते हैं। इन पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण करवाने के लिए ही विधायक ने यह राशि गौशाला समिति को दी हैं, ताकि किसानों को आवारा पशुओं के चलते दिक्कतें नहीं झेलनी पड़े।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default