वसुंधरा राजे अब बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रतिपक्ष नेता अब किसी और को बनाया जाएगा

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अब भारतीय जनता पार्टी ने अब एक नई जिम्मेदारी दी हैं। वसुंधरा राजे को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

वसुंधरा राजे के साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। भाजपा ने ऐसा लोकसभा चुनावों को देखते हुए किया हैं। इन तीनों नेताओं को अपने राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए अब इनको पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी, ताकि आने वाले चुनावों के परिणाम अच्छे हो सके।

अब राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता का पेंच फर फंसा

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता के लिए वसुंधरा राजे क् नाम सबसे आगे आ रहा था, लेकिन अब राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता का पेंच फिर से फंस गया। अब कैलाश मेघवाल, राजेन्द्र राठौड़ और गुलाबचंद कटारिया विधानसभा प्रतिपक्ष नेता की दौड़ में शामिल हो गए। 


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default