आज ही के दिन हुई थी बेनीवाल की बाड़मेर किसान हुंकार महारैली, लाखों किसानों ने भरी थी हुंकार

INC News
0
बाड़मेर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और विधायक बेनीवाल ने ठीक एक साल पहले 7 जनवरी 2018 को थार नगरी बाड़मेर में किसान हुंकार महारैली की थी। इस रैली में विधायक बेनीवाल ने लाखों किसानों के साथ हुंकार भरी थी।

यह रैली राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी रैली कहलाई थी, क्योंकि इस रैली में आये लोगों की संख्या अनगिनत थी। इस रैली ने राजनीतिक गलियारों में एक अमिट छाप छोड़ी थी। इस रैली के बाद भाजपा और कांग्रेस में खलबली मच गई थी।

रैली में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

इस किसान हुंकार महारैली में इतने लोगों ने भाग लिया कि लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिली थी। इस रैली का पांडाल पूरी तरह से भर गया था। इस रैली ने बेनीवाल को एक अलग ही पहचान दिलाई थी। इस रैली की हुंकार दिल्ली तक पहुंच गई थी।

इस रैली में ही हुई थी नई पार्टी की घोषणा

इस बाड़मेर रैली में किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी। विधायक बेनीवाल ने कहा था कि इस जुलाई में हम नई पार्टी बनाएंगे। इस पार्टी में विधायक बेनीवाल ने किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया था। इसी रैली में विधायक बेनीवाल में राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन की बात कही थी। अब विधायक बेनीवाल ने अपनी नई पार्टी भी बना ली हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default