राजसमंद, राजस्थान। राजस्थान के राजसमंद जिले से एक छात्रा संगीता जाट का चयन भारतीय वॉलीवॉल टीम में हुआ है। छात्रा संगीता राजसमंद के कुंवारिया गांव की रहने वाली हैं। संगीता कुंवारिया की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल फ़ियावड़ी में पढ़ाई कडती हैं। संगीता का राष्ट्रीय वॉलीवॉल टीम में चयन होने पर गांव वालों ने खुशी जाहिर की हैं। संगीता का चयन 14 वर्षीय राष्ट्रीय वॉलीवॉल टीम में हुआ है।
राष्ट्रीय वॉलीवॉल टीम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगीसंगीता जाट
संगीता जाट के शारिरिक शिक्षक राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि 7 जनवरी को आंध्रप्रदेश के कड़प्पा में 64 वीं पांच दिवसीय 14 वर्षीय राष्ट्रीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता में संगीता राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। संगीता के पिता एक सामान्य किसान हैं। उनके लिए यह एक बहुत बड़ी बात हैं कि उनकी बेटी पूरे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।


Tnxx for comment