विधायक बेनीवाल ने अब कर्जमाफी पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा सभी पार्टियों को आना होगा साथ

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक ने अब सदन के बाद मीडिया से बात करते हुए फिर से किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफी की बात की हैं। बेनीवाल ने कहा इसके लिए सभी पार्टियों को साथ आना चाहिए। विधानसभा सदन में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी को लेकर एक प्रस्ताव लाना चाहिए।

कांग्रेस के साथ भाजपा को भी दिल्ली जाकर कर्जमाफी करवानी चाहिए- बेनिवाल


बेनीवाल ने कहा कि हमें पता है राजस्थान सरकार किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ नहीं कर सकती, क्योंकि सरकार के पास इतना बजट नहीं हैं। लेकिन सरकार को 2 लाख तक का कर्ज बिना किसी क्लोज के माफ कर देना चाहिए। उसके बाद केंद्र सरकार से कर्जमाफी करवानी चाहिए।

विधायक बेनीवाल ने कहा मेरी पार्टी के विधायकों की संख्या कम है और भाजपा की ज्यादा। इसलिए भाजपा के सभी विधायकों को कांग्रेस के साथ जाकर पीएम मोदी से मिलना चाहिए और केंद्र सरकार से किसानों की कर्जमाफी करवानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default