नागौर, राजस्थान। राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा में एक ख़ौफ़नाक घटना हुई हैं। कुचेरा के जोरावरपुरा गांव में रात में किसी बड़े जानवर ने एक साथ 7 भेडों का शिकार कर लिया है। लोगों का मानना हैं कि यह शिकार तेंदुए ने ही किया हैं, क्योंकि कुचेरा क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से तेंदुए घूम रहे हैं। तेंदुए ने पिछले सफ्ताह से कुचेरा, खींवसर क्षेत्र में आंतक फैला रखा हैं।
पुलिस के अनुसार कुचेरा के गांव जोरावरपुरा के महमद नट के बाड़े में 7 भेड़ें बांधी हुई थी। जब सुबह उठे थे तब सारी भेड़ें बुरी तरह खून से लथपथ थी।
पुलिस के अनुसार कुचेरा के गांव जोरावरपुरा के महमद नट के बाड़े में 7 भेड़ें बांधी हुई थी। जब सुबह उठे थे तब सारी भेड़ें बुरी तरह खून से लथपथ थी।
विधायक बेनीवाल पहुँचे मौके पर, 25000 को आर्थिक सहायता दी
इस घटना के बाद मौके पर खींवसर विधायक और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनिवाल कुचेरा के गांव जोरावरपुरा पहुंचे। विधायक बेनीवाल ने पूरी घटना का जायजा लिया। विधायक बेनीवाल ने पीड़ित ग्रामीण को 25000 की आर्थिकसहायता राशि प्रदान की।
साथ विधायक बेनीवाल ने वन विभाग की टीम को भी फटकार लगाई। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची हैं। विधायक बेनीवाल ने पुलिस और वन विभाग की टीम को तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया हैं।



Tnk you
ReplyDelete