जयपुर की किसान रैली में कांग्रेस ने किसानों के लिए यह घोषणाएं की, अब 5 साल तक नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान प्रदेश के जयपुर में आयोजित किसान रैली में कांग्रेस ने किसानों को लेकर कई घोषणाएं की। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाग लिया था। राजस्थान चुनावों के बाद राहुल गांधी आज पहली बार राजस्थान आये हैं। 

इस किसान रैली को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को लेकर कुछ घोषणाएं की हैं। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार अब 5 साल किसानों के लिए बिजली का बिल नहीं बढ़ाएंगे।


इसके साथ मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान में किसान आयोग बनाने जा रहे है, जो सिर्फ किसानों के लिए काम करेगा। इसके साथ गहलोत ने कहा कि हम आने वाले समय में लघु और सीमांत किसानों के लिए पेंशन सुविधा भी लागू करने जा रहे हैं।

इसके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान में किसानों को एक लाख नए कृषि कनेक्शन देंगें। कृषि कनेक्शन में अब किसानों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द से जल्द किसानों को कृषि कनेक्शन मिलेगा।


गहलोत ने कहा कि किसान आयोग बनने के बाद हम किसानों के लिए कोई भी कमी नहीं आने देंगे। किसानों की हर समस्या किसान आयोग के जरिये जल्द से जल्द निपटाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default