जयपुर, राजस्थान प्रदेश में किसानों का गुस्सा अब गहलोत सरकार पर टूट पड़ा हैं। आज जयपुर में भारतीय किसान संघ ने हुंकार भरी। किसानों ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान के किसानों के वादाखिलाफी की हैं।
कांग्रेस ने चुनावों के समय राजस्थान के किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की बात कही थी और अब जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार बन गई हैं, तो कांग्रेस अपने वादे को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।
भारतीय किसान संघ ने आज जयपुर कलेक्टर ऑफिस पर अपनी मीटिंग की। मीटिंग में किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष छोगालाल सैनी ने किसानों को समझाया कि कैसे गहलोत सरकार किसानों को कर्जमाफी के नाम पर लॉलीपॉप दे रही हैं। इसके बाद सभी एकत्र हुए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

गहलोत सरकार अगर किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी नहीं करेगी तो सड़कों पर उतरेगा राजस्थान का किसान।
भारतीय किसान संघ के कार्यकताओं ने कहा कि अगर गहलोत सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी नहीं करती हैं, तो राजस्थान का किसानों सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगा।
किसानों ने बताया कि गहलोत सरकार ने जो समय पर कर्जा चुका रहे हैं, उन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, जो डिफॉल्टर हैं केवल उन्हीं किसानों की कर्जमाफी की हैं।
वोट लेकर किया किसानों के साथ धोखा
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजस्थान में कर्जमाफी के वादे के बाद सभी किसानों ने कांग्रेस को वोट दिया था, ताकि किसानों की कर्जमाफी हो सके। किसानों के वोट बैंक के कारण ही राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी हैं। लेकिन अब कांग्रेस किसानों के साथ वोट लेकर धोखा कर रही हैं।

Tnxx for comment