जयपुर, राजस्थान।
आखिरकार देर रात गहलोत मंत्रिमंडल में मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा हो ही गया। सोमवार को गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के नाम घोषित किये गए थे, सभी मंत्रियों को शपथ भी दिलाई गई थी, लेकिन उनके विभागों का बंटवारा नहीं किया गया था। आज बुधवार रात में अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया।
जाट समाज के मंत्रियों को मिले यह विभाग
गहलोत मंत्रिमंडल में कुल चार जाट मंत्री हैं, जिनमें 3 केबिनेट मंत्री हैं, बाकी एक राज्यमंत्री हैं। गहलोत के मंत्रिमंडल में सर्वाधिक मंत्री जाट जाति से ही लिए गए हैं। आइए देखते हैं कि किस जाट समाज के मंत्री को कौनसा मंत्रालय मिला है।
1. विश्वेन्द्र सिंह(भरतपुर)
पर्यटन विभाग
देवस्थान विभाग
2. लालचंद कटारिया(झोंटवाड़ा, जयपुर)
कृषि विभाग
पशुपालन विभाग
मत्स्य विभाग
3. हरीश चौधरी( बायतु, बाड़मेर)
राजस्व विभाग
उपनिदेशन विभाग
4. गोविंद सिंह डोटासरा(लक्ष्मणगढ़, सीकर)
शिक्षा विभाग(स्वतंत्र प्रभार)
पर्यटन विभाग
देवस्थान विभाग
इन चार मंत्रियों को गहलोत सरकार ने 10 विभाग दिए हैं। लालचंद कटारिया को 3 और गोविंद सिंह डोटासरा को भी 3 विभाग मिले हैं, जबकि हरीश चौधरी और विश्वेन्द्र सिंह को 2-2 विभाग मिले हैं।


Tnxx for comment