जयपुर, राजस्थान। रालोपा सयोंजक व विधायक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार हर फैंसला दिल्ली में होना विधायक दल के साथ एक बड़ा धोखा हैं। बेनीवाल ने कहा कि जब फैंसला दिल्ली में राहुल गांधी कर रहे हैं, तो राजस्थान की विधानसभा का क्या औचित्य हैं।
पहले मुख्यमंत्री, फिर मंत्री और अब मंत्रालय पर फैंसला राहुल गांधी कर रहें हैं दिल्ली में फैंसला
राजस्थान विधानसभा के चुनाव पूर्ण होने के बाद कांग्रेस को मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली में राहुल गांधी के पास जाना पड़ा था। मुख्यमंत्री पर भी 3 दिनों तक राहुल गांधी ने सचिन पायलट और गहलोत के साथ के वार्ता की थी।
गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने के बाद मंत्रियों की कवायद शुरू हो गई, फिर 7 दिनों बाद मंत्रियों पर राहुल गांधी ने फैंसला दिया। अब आज अशोक गहलोत फिर दिल्ली पहुंचे है। इस बार गहलोत किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय देंगें, इस मामले पर राहुल गांधी फैंसला लेंगें।
कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र खतरे में- बेनिवाल
इसी बात को लेकर रालोपा सयोंजक और हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के आलाकमान पर सवाल खड़े किए हैं। बेनीवाल ने राहुल गांधी सहित अशोक गहलोत और सचिन पायलट को कठघरे में खड़ा कर दिया। बेनीवाल ने कहा कि जब हर बात राहुल गांधी से पूछ कर रहें हैं, तो मुझे लगता हैं कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र खतरे में हैं। बेनिवाल ने कहा कि राहुल गांधी को खुद को समझ नहीं हैं, तो वो क्या राजस्थान पर फैंसला लेंगें।

Tnxx for comment