तिरुपति बालाजी में प्रतिदिन 20,000 भक्त अपने बालों का करते है दान, जानिये क्या है रहस्य?

INC News
0
आपने आंध्रप्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के बारे में तो सुना ही होगा। वहीं तिरुपति बालाजी मंदिर जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मंदिर हैं, जिसकी सालाना आय 650 करोड़ रुपए हैं औऱ हर साल जहाँ 1टन सोने का चढ़ावा आता हैं। इस मंदिर में जो भी जाता हैं, वो अपने बाल कटवाकर जाता हैं। चाहे वो महिला हो या पुरूष। 

इस मंदिर में जाने से पहले सभी को अपने बाल कटवाने पड़ते हैं। यही बाल हर साल अंतराष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों में बेचे जाते हैं। हर साल लगभग 100 करोड़ के बाल तिरुपति बालाजी मंदिर से बेचे जाते हैं। बाल काटने के लिए इस मंदिर में 600 नाई भी लगाए हुए हैं। आखिर क्या वजह हैं कि यहाँ लोग अपने बाल कटवाते हैं।

आखिर क्यों कटवाते हैं अपने बाल? जाने इसका रहस्य

तिरुपति बालाजी को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। इन्हें प्रसन्न करने पर देवी लक्ष्मी की कृपा अपने-आप ही हमें मिलती है और हमारी सारी परेशानी खत्म हो जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने मन से सभी पाप और बुराइयों को यहां छोड़ जाता है, उसके सभी दुख देवी लक्ष्मी खत्म कर देती हैं। 
इसलिए यहां अपनी सभी बुराइयों और पापों के रूप में लोग अपने बाल छोड़ जाते है। ताकी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी उन पर प्रसन्न हों और उन पर हमेशा धन-धान्य की कृपा बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default