इस तरह हनुमान बेनीवाल हो सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री, देखें यह ग्राउंड रिपोर्ट

INC News
0
आज राजस्थान विधानसभा का चुनाव होने जा रहा हैं। अब इस चुनाव का परिणाम 11 दिसम्बर को आ जाएगा। अब लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा हैं कि आखिर कौन राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनेगा? यह सवाल सभी के मन में हैं। फिलहाल सर्वे रिपोर्ट और सट्टा बाजार की देखें तो इन चुनावों में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी बताया जा रहा हैं, यानि कि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीट जीत सकती हैं। 1 महीने पहले कांग्रेस को 130 के लगभग सीट मिल रही थी, वहीं अब राजस्थान में तीसरा मोर्चा रालोपा बनने के बाद कांग्रेस 100 सीट के पास लुढ़क गई हैं और बीजेपी ने कुछ उछाल किया हैं। अब बीजेपी 65 से 80 सीटों के बीच मे जाती हुई दिखाई दे रही हैं। रालोपा बनने का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है। तीसरे मोर्चे की सभी पार्टियों को लगभग 30 सीट मिल सकती हैं।

अब अगर राजस्थान चुनाव में किसी को भी बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा, फिलहाल राजस्थान में यही हालात लग रही हैं कि अब राजस्थान में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा। अगर ऐसा हुआ तो राजस्थान में गठबंधन की सरकार बनेगी। फिर कांग्रेस और बीजेपी दोनों किसी से गठबंधन करके सरकार बनाना चाहेगी। ऐसे में जो तीसरे मोर्चे रालोपा, भारत वाहिनी, बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी इनको मिलाकर गठबंधन करके सरकार बनाई जा सकती हैं। बेनीवाल ने एक बयान में कहा हैं कि वो 57 में से 40 सीटे जीत रहे हैं। अगर तीसरा मोर्चा मिलकर 30 या 35 सीट भी जीत ले, तो राजस्थान की सरकार इनके हाथ मे होगी। इन सब मे सबसे बड़ी पार्टी रालोपा हैं, जो सबसे ज्यादा सीट जीत सकती हैं।

दरअसल अभी कर्नाटक राज्य में इसी साल चुनाव हुआ है। कर्नाटक में कुल 222 सीट हैं और 112 सीट पर बहुमत हैं। कर्नाटक राज्य में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 76 और तीसरा मोर्चा जेडीएस को 38 सीट मिली थी। अब सबसे ज्यादा सीट बीजेपी के पास थी और बीजेपी को सरकार बनाने के लिए सिर्फ 8 विधायक और चाहिए थे, लेकिन कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर गठबंधन कर लिया। यहाँ तक जेडीएस के एच डी देवगौड़ा को मुख्यमंत्री का भी ऑफर दे दिया। फिर क्या था कर्नाटक में अभी 38 सीट वाला देवगौड़ा मुख्यमंत्री बना हुआ है। अगर यही हालत राजस्थान में रहे तो मुख्यमंत्री तीसरे मोर्चे का बन सकता हैं। बेनीवाल ने कहा हैं कि हम गठबंधन नहीं करेंगें। लेकिन फिर दुबारा चुनाव की नोबत आ सकती हैं। ऐसे में चुनावों में बहुत खर्च आता हैं, तो गठबंधन करना ही सही रहता हैं। ऐसे में कांग्रेस या बीजेपी में से कोई भी पार्टी तीसरे मोर्चे से गठबंधन करना चाहेगा। अगर बेनीवाल राजस्थान में 30 सीट लगभग ला सकते हैं, तो अगले मुख्यमंत्री हनुमान बेनीवाल ही हो सकते है। हमने इस रिपोर्ट पर एक video भी बनाया हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं, आप इस video को जरूर देखें।

तो आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अपनी राय भी कमेंट करके जरूर दे। vote जरूर करें मतदान दिवस पर।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default