हनुमान बेनीवाल बन सकते हैं राजस्थान के डिप्टी सीएम, देखें यह ग्राउंड रिपोर्ट

INC News
0
राजस्थान विधानसभा चुनावों का परिणाम आने में अब कुछ ही देरी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकार बनाने की तैयारी में हैं। सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस राजस्थान में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही हैं, लेकिन भाजपा भी पीछे नही हैं। अब कांग्रेस को बहुमत मिलेगा या नहीं, इस बात पर अभी भी सयंम बना हुआ है। उधर भाजपा गठजोड़ करके सरकार बनाने की तैयारी में हैं। भाजपा निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साध रही हैं, ताकि सरकार बना सकें।

रालोपा के बेनीवाल को मिल सकता हैं डिप्टी सीएम का मौका


अगर कांग्रेस और भाजपा को बहुमत नहीं मिला, तो रालोपा और भारत वाहिनी पार्टी और बसपा के जीते हुए प्रत्याशियों को  अच्छे-अच्छे ऑफर मिलेंगे। इस बार राजस्थान में डिप्टी सीएम भी बनाने की बात हैं। राजस्थान में लगभग 30 सीट अन्य प्रत्याशियों के खाते में जा सकती है। हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा कांग्रेस और भाजपा के बाद तीसरी पार्टी बन सकती हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों रालोपा से गठबंधन करना चाहेंगी। बेनीवाल को मनाने के लिए दोनों ही पार्टियां हनुमान बेनिवाल को डिप्टी सीएम का ऑफर दे सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default