हरियाणा से सांसद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में अब एक नई पार्टी बना ली हैं, इस पार्टी का नाम जननायक जनता पार्टी रखा गया हैं। हरियाणा में चौधरी देवीलाल को जननायक कहा जाता हैं, इसलिए इस पार्टी का नाम जननायक रखा गया हैं। दुष्यंत चौटाला ताऊ देवीलाल के पौते हैं।
ताऊ देवीलाल की फ़ोटो के साथ पार्टी का झंडा हुआ लांच
दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी का झंडा भी लांच किया हैं। इस झंडे में हरा और पिला रंग हैं। झंडे के बीच मे चौधरी देवीलाल की फ़ोटो भी लगी हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरा रंग उन्नति और भाईचारे को दर्शाता हैं। इसलिए झंडे में ज्यादा हरा रंग हैं। हमारी पार्टी किसानों की पार्टी हैं। हम आपको बता दे कि चौटाला ने कल जींद में एक बड़ी रैली की थी, उसी रैली में इस पार्टी का ऐलान किया गया। इस समय दुष्यंत चौटाला के साथ उनके भाई दिग्विजय सिंह चौटाला, माँ और डबवाली विधायक नैना चौटाला, बबिता फौगाट और महावीर फौगाट मंच पर मौजूद थे।
हरियाणा से बीजेपी और इनेलो को भगाएंगे- दुष्यंत चौटाला
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम एकजुट होकर हरियाणा से बीजेपी और इनेलो को भगाएंगे। हरियाणा में युवाओं की बेरोजगारी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगें। हम आपको बता कि दुष्यंत चौटाला अजय चौटाला के बेटे हैं। अजय चौटाला शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल के लिए जेल में बंद हैं। अजय चौटाला के भाई अभय चौटाला इनेलो के अध्यक्ष हैं। अजय चौटाला और अभय चौटाला देवीलाल चौधरी के बेटे हैं। दोनों भाई ही है, लेकिन पारिवारिक लड़ाई के कारण दुष्यंत चौटाला ने अलग पार्टी बना ली हैं। इसी तरह राजस्थान में 29 अक्टूबर को खींवसर के विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में एक नई पार्टी बनाई थी, जिसका नाम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हैं।




Tnxx for comment