हनुमान बेनीवाल लगातार चार दिनों से कर रहें हैं जनसुनवाई, बेनीवाल तुंरत कर रहें हैं समस्याओं का समाधान

INC News
0
नागौर, राजस्थान। खींवसर विधायक और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल लगातार पिछले चार दिनों से अपने नागौर आवास पर जनसुनवाई कर रहे हैं। चुनाव पूरे होने के बाद बेनीवाल जब पहली बार जयपुर से वापस नागौर आए हैं, तब से लगातार अपने आवास पर ही किसानों और गरीबों की समस्याओं को सुन रहे हैं। बेनीवाल ने जिन वादों पर चुनाव लड़ा अब खुद बेनीवाल उन वादों को पूरे करने में लगे हुए हैं।

मेरा आवास हमेशा जनता ले लिए खुला हैं- बेनीवाल

विधायक बेनीवाल अपने आवास पर ही जनसुनवाई कर रहें हैं। बेनीवाल ने कहा कि मेरा आवास हमेशा सभी के लिए खुला हैं, बेनीवाल ने कहा कि आप जब चाहे तब किसी भी समय मेरे आवास पर आ सकते हैं। मैं हमेशा आपकी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा।

खींवसर सहित जिले भर से उमड़ रहें लोगों

बेनीवाल के आवास पर उनके विधानसभा क्षेत्र खींवसर के साथ-साथ नागौर जिले से ही किसान, मजदूर और गरीब अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास आ रहें हैं। लोग बिजली, पानी के साथ अन्य सार्वजनिक समस्याओं को लेकर बेनीवाल के पास आ रहें हैं। विधायक बेनीवाल ने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का कहा हैं, बाकी कुछ समस्याओं को लेकर बेनीवाल ने आश्वासन दिया हैं।

सीकर, चुरू, जोधपुर और बाड़मेर से भी आ रहें हैं लोग


बेनीवाल की जनसुनवाई कार्यक्रम में नागौर जिले के अलावा सीकर, चुरू, जोधपुर और बाड़मेर से भी जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है। आस-पास के गांवों के सरपंच भी इस कार्यक्रम में लगातार भाग ले रहें है। जोधपुर के भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग भी अपनी टीम के साथ मंगलवार को बेनीवाल के आवास पर पहुंचे। विभिन्न समस्याओं को लेकर पुखराज गर्ग ने विधायक बेनीवाल से राय भी मांगी, इसके साथ ही बेनीवाल ने लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default