जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना वादा पूरा करते हुए आज एक बड़ी घोषणा कर दी हैं। गहलोत ने किसानों की कर्ज़ माफी का ऐलान कर दिया। अशोक गहलोत ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज़ माफ किया हैं। इस कर्जमाफी के लिए राजस्थान सरकार को 18000 करोड़ रुपए का भार उठाना पड़ेगा।
गहलोत सरकार ने कर्जमाफी में यह क्लोज रखा? जाने
गहलोत सरकार ने राजस्थान के किसानों की कर्जमाफी करते वक्त कुछ क्लोज रखे हैं। सरकार ने 30 नवम्बर 2018 से पहले के सारे कर्ज़ माफ किये हैं। इस क्लोज का फायदा बहुत से किसानों को हुआ है। इस क्लोज से अल्पकालिक कर्जे से भी किसानों को राहत मिलेगी। इसके साथ गहलोत ने सहकारिता बैंक से लिए कर्जे को पूरी तरह से माफ़ कर दिया हैं, उसमें कोई क्लोज नहीं रखा हैं। अन्य बैंकों के कर्जे में 2 लाख तक का कर्ज माफ किया।
विधानसभा चुनाव से पहले किया था कर्जमाफी का वादा
विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम राजस्थान में 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देंगें, इसी वादे को निभाते हुए आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के किसानों का सारा कर्ज़ माफ कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी किसानों से यही वादा किया था, उन दोनों राज्यो में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी कर दी हैं।


Tnxx for comment