हाल ही में डीडवाना से नए चुने गए विधायक चेतन डूडी का आज निमोद गांव में पहली बार आने पर भव्य स्वागत किया गया। चेतन डूडी जयपुर से डीडवाना लौट रहे थे, इस बीच ग्राम निमोद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चेतन डूडी का भव्य स्वागत किया। विधायक चेतन डूडी ग्रामवासियों से बड़ी ही गर्मजोशी से मिले। ग्रामवासियों ने चेतन डूडी को घोड़ी पर बैठाया और माला पहनाकर नए विधायक चेतन डूडी का स्वागत किया।
चेतन डूडी का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता समय से पहले ही चेतन डूडी का इंतजार करने लग गए। ढाणियों से किसान समुदाय के लोग गांव में आकर चेतन डूडी का इंतजार करने लग गए। इस समय पर ग्राम निमोद में युवा नेता सुरेश डोडवाडिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज भगत, मेघाराम भगत, नेमाराम डोडवाडिया, मुकेश भगत, राजू बिजारणियां, सरपंच बनवारी लाल, रामकिशन डोडवाडिया, झूमर चौधरी, आबिद खान, मोहसिन अली ख़ान, निर्मल चौहान सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
नागौर जिले में सबसे बड़े मार्जिन से चेतन डूडी ने जीत दर्ज की
विधायक चेतन डूडी ने डीडवाना से 40000 से अधिक वोटो से जीत दर्ज की हैं। चेतन डूडी ने भाजपा के जितेंद्र सिंह को बुरी तरह हराकर अपना परचम लहराया हैं। चेतन डूडी ने 90 हजार से अधिक वोट प्राप्त किये हैं। ऐसे में चेतन डूडी नागौर जिले में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले विधायक बन चुके हैं।


Tnxx for comment