RLP के हनुमान बेनीवाल को विधानसभा चुनाव में मिल सकता हैं देवी सिंह भाटी का साथ

INC News
0

बीकानेर, राजस्थान।


एक ओर राजस्थान की सरदार शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, इस उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा हनुमान बेनीवाल की RLP पार्टी मुख्यतः चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में RLP का पलड़ा काफी भारी माना जा रहा हैं। मतदान से ठीक पहले अब BJP को तगड़ा झटका लगा, बीकानेर की कोलायत विधानसभा सीट से 7 बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने इस उपचुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है और चुनावों में RLP को सपोर्ट करने की बात कही हैं। देवी सिंह भाटी 2 दिन पहले RLP कार्यकर्ताओं के साथ भी नजर आए थे।


देवी सिंह भाटी बीकानेर के कदावर नेता माने जाते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी क़रीबी माने जाते हैं, वो 7 बार विधायक भी रह चुके हैं। देवी सिंह भाटी ने हाल ही में बीकानेर में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में एक बड़ी सभा का आयोजन किया था। देवी सिंह भाटी भाजपा से निष्कासित हैं और कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही देवी सिंह भाटी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे, लेकिन देवी सिंह भाटी बीजेपी में शामिल नहीं हुए और अब उन्होंने BJP को एक बड़ा झटका दिया हैं। 


साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में देवी सिंह भाटी अपनी पुरानी पार्टी सामाजिक न्याय मंच से राजस्थान में प्रत्याशी उतारने की बात कह रहे हैं और देवी सिंह भाटी ने कहा हैं कि हम RLP को भी समर्थन देकर राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो RLP को राजस्थान में काफी अच्छा समर्थन मिल सकता हैं, क्योंकि देवी सिंह भाटी के साथ काफी राजपूत समाज के वोटर भी RLP से जुड़ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default