नागौर, राजस्थान।
राजस्थान के नागौर जिले में दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया हैं। नागौर जिले में एक दलित महिला के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया हैं, इसके अलावा बदमाशों में महिला के साथ बुरी तरह से दरिंदगी की हैं, महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डालकर बदमाशों ने दरिंदगी की। महिला ने घर पहुंचकर आपबीती बताया, जिसके बाद बदमाशों में महिला और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
गौरतबल हैं कि पूरा मामला नागौर के परबतसर तहसील के गांगवा गांव का हैं, यह घटना 19 जनवरी की हैं, महिला ने डर के कारण 5 दिन तक मामला दबाया रखा, लेकिन अब महिला ने थाने में रिपोर्ट दी हैं, फिलहाल पुलिस मौके से फरार हुए तीनो आरोपियों को ढूंढ़ने में लगी हुई हैं।

Tnxx for comment