ट्रैक्टर रैली: कुल 9 जगहों से निकलेगी किसानों की रैली, हजारों ट्रैक्टर पहुंचे दिल्ली

INC News
0

 दिल्ली।





किसान आंदोलन को आज 62 दिन हो गए। किसान आज गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे हैं। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब से हजारों किसान ट्रैक्टर लेकर 3 दिनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं, दिल्ली में जाम की स्थिति बनी हुई हैं। किसान कुल 9 जगहों से ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। किसानों को दिल्ली पुलिस ने कई शर्ते लगाकर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दे दी हैं। हालांकि पुलिस ने सिर्फ 5000 ट्रैक्टर की अनुमति दी हैं, लेकिन ट्रैक्टर की संख्या काफी ज्यादा होगी।


पुलिस ने किसानों को पाबंद किया हैं कि रैली के दौरान कोई भी हथियार नहीं होगा, ट्रेक्टर के साथ ट्रॉली नहीं होगी, कोई भी नशे की सामग्री नहीं होगी, साथ ही कोई भी ट्रैक्टर पर पार्टी का झंडा नहीं होगा, सिर्फ किसान संगठनों के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज होगा। हालांकि किसानों ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ सन्देश दिया हैं कि आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होना चाहिए, परेड के दौरान कोई भी हंगामा नहीं करे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default